पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बायपास का अतिक्रमण हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे अफसर

बायपास का अतिक्रमण हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौरनाका से धरम कांटे तक बायपास निर्माण में अतिक्रमण बड़ी समस्या है। 2.2 किलोमीटर लंबे इस फोर लेन का काम ठेकेदार की लापरवाही के साथ ही अफसरों की अनदेखी के कारण डेढ़ साल से उलझा हुआ है। ढाई साल पहले मुख्यमंत्री ने इस बाय पास रोड को फोर लेन बनाने के लिए घोषणा की थी। रोड चौड़ी करण के लिए सबसे जरुरी अतिक्रमण हटाया जाना है। इसके लिए निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग ने कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की। धरम कांटा क्षेत्र में निगम के अस्थायी किराएदार और संजय नगर बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे बनी झुग्गियां भी बड़ी समस्या है।

जूनी इंदौर लाइन के पास फैला अतिक्रमण अब तक नहीं हटाया जा सका।

खंडवा। इंदौररोड पर निर्माणाधीन फोरलेन के मनमाने कार्य से दिनभर धूल का गुबार बना रहता है। छोटे-छोटे टुकड़ों में बनी कांक्रीट सड़क, गिट्टी के ढेर दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। सड़क रात्रि में वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क के बीच में पेड़ खड़े हैं। बिजली की खंभे भी यथावत हैं। टेलीफोन लाईन ध्वस्त हैं। गर निगम की पाइप लाईन भी कांक्रीट सड़क के नीचे कई स्थानों पर दबी है। आम आदमी परेशान है। इन समस्याओं के निजात के लिए मंगलवार को कलेक्टर से मिलेंगे। यह जानकारी देते हुए समाजसेवी मनोहर शामनानी ने बताया कि नगर के तीन फोरलेन सड़कों में से एक डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा से इंदौर नाका का कार्य अव्यवस्थित एवं धीमी गति से चल रहा है। फोरलेन निर्माण में केवल निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभाग का समन्वय ही काफी नहीं रहता बल्कि अन्य विभाग नगर निगम, विद्युत कंपनी, टेलीकाम विभाग का आपसी समन्वय जरूरी है। फोरलेन को बेवजह ही लंबित रखा है। यह पूरी सड़क काफी खस्ता रही है। पदमनगर वासियों ने जिला प्रशासन से सड़क को जल्दी बनाने का आग्रह किया था। ठेकेदार द्वारा भी छोटे-छोटे टुकड़ों में सड़क निर्माण किया जा रहा है जो कि भविष्य में पर्याप्त लेवल होने से पानी रूकने का कारण बनेगा। साथ ही जगह-जगह बने टुकड़ों पर सावधानी हेतु संकेतक लगाने की व्यवस्था भी ठेकेदार के पास नहीं है। मात्र दो लोहे के बोर्डो से कार्य लिया जा रहा है जिस पर रेडियम या फ्लोरोसेंट रंग भी नहीं लगा है जिससे रात्रि में रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है।

सड़क पर उठते धूल के गुबार

लोग मिलेंगे कलेक्टर से

सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही ह