- Hindi News
- मंदिर, न्यायालय और विद्यालय भी नहीं बचे झूठ से
मंदिर, न्यायालय और विद्यालय भी नहीं बचे झूठ से
प्रकृतिने हमें सदा दिया है किंतु मानव की सोच आज सिर्फ लेना जानती है। क्रोध और स्वार्थ से भरा मनुष्य एक दूसरे को जानवरों के समान काट रहा है। आज मनुष्य के स्वार्थ और अज्ञान ने किसी को नहीं छोड़ा। विद्यालय अविद्यालय, देवालय हथियार रखने का स्थान तथा न्यायालय भी झूठ से नहीं बचे। इस समय इन परिस्थितियों को बदलने के लिए मूल्य शिक्षा की आवश्यकता है।
यह बात दी निमाड़ एजुकेशनल सोसायटी में अन्नामलई महाविद्यालय एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से प्रारंभ किए गये व्यावसायिक पाठ्यक्रम के पहले बैच के दीक्षांत समारोह में माउंट आबू प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की एजुकेशनल विंग के उपाध्यक्ष राजयोगी बीके मृत्युंजय ने कही। उन्होंने कहा कि आज न्यूक्लियर अस्त्रों की नहीं अपितु न्यू तथा क्लियर मन की आवश्यकता है। जिससे सचमुच एक सुख शांतिमय समाज की स्थापना हो सके। इस अवसर पर उन्होंने डिप्लोमा करने वाले सभी विद्यार्थियों को मैडल तथा सर्टिफिकेट प्रदान किए।
मूल्य आधारित शिक्षा दे रहा विश्वविद्यालय
ब्रह्मकुमार पांडियामणि ने बताया विगत पांच वर्षों से अन्नामलई यूनिवर्सिटी, आरकेडीएफ भोपाल, व्हायसी ओपन यूनिवर्सिटी नासिक, वर्धमान ओपन यूनिवर्सिटी कोटा, डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में मूल्य शिक्षा और अध्यात्म विषय पर विभिन्न कोर्सेस कराए जा रहे हैं। दीक्षांत समारोह में संदीप गुप्ता, इंदौर झोन प्रभारी ब्रह्मकुमारी हेमा, माउंट आबू से ब्रह्मकुमारी शिविका, ब्रह्मकुमारी शक्ति, समाजसेवी सुनील जैन, कैलाश पालीवाल सहित यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।
दीक्षांत समारोह में उपाधि ग्रहण करने के बाद प्रफुल्लित मुद्रा में विद्यार्थी। फोटो-सिराजुद्दीन परफेक्ट
दीक्षांत समारोह