- Hindi News
- रुपया कार्ड बनवाकर पुराने खाते पर भी जुड़ सकते हैं ‘प्रधानमंत्री जन धन’ से
रुपया कार्ड बनवाकर पुराने खाते पर भी जुड़ सकते हैं ‘प्रधानमंत्री जन-धन’ से
खंडवा|प्रधानमंत्री जन-धनयोजना का लाभ चाहते हैं तो एक आवेदन रुपया कार्ड के लिए अपने बैंक में दे दीजिए। पुराने खाते पर ही योजना का लाभ मिल जाएगा। नया खाता खुलवाने की जरूरत नहीं है। 28 अगस्त से शुरू हुई योजना में अब तक 35 हजार बैंक खाते खुल चुके हैं। अब पुराने खाते भी योजना में शामिल किए जा रहे हैं। जन धन योजना में बैंक खाता खुलवाने वालों को यह जरूरी है कि उसका अकाउंट छह माह तक सक्रिय रहे। मतलब रुपए जमा और निकाले जाते रहें। एलडीएम टीए खान ने बताया योजना के तहत बैंक खाते लगातार खोले जा रहे हैं। अब अलग से खाता खुलवाने की जरूरत नहीं है। पुराने खाते पर रुपया कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना होगा। रुपया कार्ड बनने पर योजना के लाभ मिलने लगेंगे।
यह है फायदे
1 लाख तक का दुर्घटना बीमा
5 हजार तक का ओवर ड्राफ्ट, मतलब खाता में पैसे नहीं होने पर भी 5 हजार रुपए निकाले जा सकते हैं। इन्हें जमा करना होगा।
यह भी जानिए-
−लाभ पाने के लिए अलग खाता खोलने की जरूरत नहीं।
−सभी सुविधाएं पुराने खातों पर भी मिलेंगी।
−अब तक 35 हजार खाता जिले में खुल चुके हैं।
−जरूरी दस्तावेज होने पर भी खुलेगा खाता
−आवेदन के साथ दस्तखत किए दो फोटो देना होगा
−दुर्घटना बीमा लाभ रुपया कार्ड से मिलेगा।
−बैंक में रुपया कार्ड बनवाने के लिए आवेदन देना होगा।