- Hindi News
- इंदौर में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट में जिले से जाएंगे 40 उद्योगपति, तैयारी शुरू
इंदौर में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट में जिले से जाएंगे 40 उद्योगपति, तैयारी शुरू
खंडवा| 8-10अक्टूबर में इंदौर में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट में जिले से 40 उद्योगपति जाएंगे। उद्योग विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी।
गुरुवार को जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के महाप्रबंधक मजहर हाशमी ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के साथ बैठक की। बैठक में उद्योगपतियों से प्रपोजल लेकर चलने और नए प्रपोजल तैयार करने के लिए कहा है। उद्योगपतियों की ओर से ग्रोथ सेंटर में जमीन के रेट कम करने की बात कही। श्री हाशमी ने बताया 40 उद्योगपति समिट में जाएंगे। इनमें से 3-4 जिले से बाहर के हैं। जो खंडवा में इन्वेस्ट के इच्छुक हैं। बाहर के उद्योगपति फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में इन्वेस्ट करना चाहते हैं।
उद्योगपतियों की बैठक