पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीराखदान का प्रस्ताव निरस्त, सर्किट हाउस के पास बनेगा संगीत कॉलेज

चीराखदान का प्रस्ताव निरस्त, सर्किट हाउस के पास बनेगा संगीत कॉलेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| टैगोरशासकीय संगीत एवं ललित कला कॉलेज हरसूद रोड पर सर्किट हाउस के पास बनेगा। कलेक्टर ने कॉलेज निर्माण के लिए जमीन के आवंटन का आदेश गुरुवार को जारी किया। जमीन आवंटन के साथ ही संगीत कॉलेज के बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया। सर्किट हाउस वन विभाग डिपो के पास नजूल भूमि ब्लाक नंबर 83 प्लाट नंबर 03 जिसका क्षेत्रफल 380289 वर्गफीट जमीन मिली है। कॉलेज के लिए चीराखदान के पास दस एकड़ जमीन चिह्नित की थी। इसे निरस्त कर दिया। अस्थाई रूप से कॉलेज अभी एनवीडीए के भवन में चल रहा है। कॉलेज प्राचार्य डॉ.विनयकुमार जैन ने बताया 2014-15 में संगीत की विभिन्न विधाओं में 380 छात्र-छात्राएं दर्ज है। कॉलेज परिसर बहुत छोटा है।