- Hindi News
- सीएम तो बड़ी बात चौहान के पैर की धूल लगाने लायक भी नहीं यादव पुरवेले
सीएम तो बड़ी बात चौहान के पैर की धूल लगाने लायक भी नहीं यादव -पुरवेले
खंडवा| नेताओंकी बदजुबानी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब दिलीप पुरवेले ने विवादित बयान दिया। पुरवेले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। वे अब पूरी तरह कांग्रेस पर प्रहार और भाजपा के गुणगान करने लगे हैं। गुरुवार को पुरवेले ने बयान जारी किया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तो बड़ी बात है, नंदकुमारसिंह चौहान के पैर की धूल लगाने लायक नहीं है अरुण यादव। चुनावों में कांग्रेस की शर्मनाक हार हुई, कांग्रेस अब प्रदेश में कभी भी उभर नहीं पाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष कोठारी ने कहा पुरवेले के बयान से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। उनके निजी राय है। मैंने पुरवेले के बयान को नहीं देखा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार पटेल ने कहा पुरवेले मच्छर है, ऐसे कई हवा में उड़ते रहते हैं। उनकी क्या बात करें?