बायपास की धूल ने लोगों को किया बीमार
इंदौरनाके से धरमकांटे तक फोरलेन निर्माण में लापरवाही बरती जाने से लोग बीमार हो रहे हैं। करीब एक साल पहले रोड पर ठेकेदार ने मुरम डालकर छोड़ दिया था। दिन-रात वाहनों के आने-जाने पर धूल उड़ रही है। घर और दुकान दोनों में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण ठेकेदार सुस्ती से काम कर रहा है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। लोगों को बार-बार डॉक्टर के पास जाना पड़ रहा है। कई लोग तो ऐसे भी है जिनका कहना है डॉक्टर बदल दिए लेकिन खांसी और एलर्जी ठीक नहीं हो पाई।
^धूल के कारण लगातार खांसी से अस्थमा होने का अंदेशा रहता है। धूल से एलर्जी और श्वास रोग की आशंका रहती है। बीमारी से बचने के लिए लोग घर के आस-पास पानी छिड़कें। नेट बांधकर रखें ताकि धूल घर या दुकान में नहीं सके। -डॉ.संजयश्रीवास्तव,फिजिशियनएवं हृदय रोग विशेषज्ञ
कम हो गई भूख
^धूलके कारण कभी हाथ-पैर में खुजली होती है तो कभी खांसी शुरू हो जाती है। महीने में दो से तीन बार डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। एक हफ्ते से दवा-गोली खा रहा हूं। बार-बार दवा खाने से भूख कम हो गई है। पहले तीन-चार रोटी खाता था। अब दो-तीन बड़ी मुश्किल से खा पा रहा हूं। -हाजी मोहम्मद सईद, लोहाव्यवसायी बायपास रोड
बंद नहीं हो रही खांसी
^दोमाह हो गए खांसी से परेशान हूं। घर और दुकान यहीं पर है। लगातार खांसी के कारण काम करना मुश्किल हो गया है। दो डॉक्टर बदल दिए लेकिन पूरी तरह राहत नहीं मिल रही है। डॉक्टर कहते हैं धूल से बचाव जरुरी है। यदि धूल में रहोगे तो समस्या आएगी। अफसर और जनप्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। मो.इमरान,निवासीबायपास रोड
शरीर में जम रही धूल
^धूलके कारण बार-बार खांसी रही है। डॉक्टर कहते है धूल से बचो। हम तो रहते ही सड़क के पास है। अब घर छोड़कर कहां जाएं। करीब एक साल पहले ठेकेदार ने मुरम बिछाई थी। उसके बाद से समस्या बढ़ गई। धूल इतनी अधिक उड़ रही है कि हर कोई बीमार हो रहा है। -तुलसीराम वर्मा, गोशालाचौराहा
लोगों की पीड़ा
बायपास पर वाहन के निकलते ही धूल का गुबार उठता है। आसपास रहने वालों के लिए यह बड़ी मुसीबत बन गया है।
लगातार खांसी से अस्थमा का अंदेशा