पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार से लिंक नहीं हो पाए 15 हजार उपभोक्ता

आधार से लिंक नहीं हो पाए 15 हजार उपभोक्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभरकी गैस एजेंसियों के लिए आधार लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ता चुनौती बने हुए हैं। जिले में विभिन्न कंपनियों की 14 गैस एजेंसियां हैं। इनमें 15 हजार उपभोक्ता अभी भी आधार से लिंक नहीं हो पाए हैं। आधार लिंक नहीं होने पर उन्हें सब्सिडी का लाभ भी नहीं मिल पा रहा।

जिले में विभिन्न कंपनियों के 80 हजार 413 उपभोक्ता हैं। इनमें 73 हजार 513 उपभोक्ताओं ने अपने आधार लिंक करा लिए हैं और वे डीबीटीएल (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर फॉर एलपीजी कंज्यूमर)योजना का लाभ भी ले रहे हैं। गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं के आधार लिंक कराने का आंकड़ा 92% तक पहुंच गया है। वहीं बैंकों में आंकड़ा और कम है। यहां 64 हजार मतलब 80% उपभोक्ता ही लिंक हो पाए हैं। 20% उपभोक्ताओं को आधार से जोड़ना बैंकों के लिए भी चुनौती बना हुआ है। डीबीटीएल योजना को फिर से शुरू हुए एक महीना होने को है लेकिन एजेंसियां बैंक अभी तक बचे हुए उपभोक्ताओं के आधार लिंक नहीं करा पाए हैं।

आधार लिंक कराने के निर्देश दिए हैं

^उपभोक्ताओंके आधार बैंक एजेंसियों से लिंक कराने के निर्देश दिए गए हैं। 31 दिसंबर तक बचे हुए उपभोक्ताओं को आधार से जोड़ लिया जाएगा। इस काम की निगरानी भी रखी जा रही है। जल्द ही जिलेभर के उपभोक्ताओं के आधार लिंक कर लिए जाएंगे। -एसआर कोठारे, सहायकखाद्य अधिकारी

घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बैंक खाते में आधार जुड़वाने के लिए तेल कंपनियां 3 महीने का ग्रेस पीरियड देंगी। इसके बाद बचे हुए उपभोक्ताओं के लिए 3 महीने अप्रैल से जून पार्किंग पीरियड रखेंगी। इसमें खाता नहीं जुड़वाने वालों की ओर से खरीदे गए सिलेंडर की सब्सिडी सुरक्षित रखी जाएगी। यह व्यवस्था इसलिए की जा रही है ताकि किसी कारण ग्रेस पीरियड में खाता नहीं जुड़वा पाने वालों को सब्सिडी की रकम का नुकसान नहीं उठाना पड़े। कंपनियों के लिए 1 जनवरी से पहले उपभोक्ताओं के खाते जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद उपभोक्ताओं को अपने खाते जुड़वाने के लिए 31 मार्च तक का ग्रेस पीरियड दिया है। फिर पार्किंग पीरियड में सब्सिडी पाने का मौका मिलेगा।

तीन माह का ग्रेस पीरियड

लेतलाली