- Hindi News
- गर्मी में नर्मदा योजना के अस्थाई इंतजाम के भरोसे मिलेगा पानी
गर्मी में नर्मदा योजना के अस्थाई इंतजाम के भरोसे मिलेगा पानी
सरकार के आदेश के बाद योजना के अनुबंध में हो सकता है बदलाव
सिटीरिपोर्टर|खंडवा
इसगर्मी भी नर्मदा जल योजना के अस्थाई इंतजाम के भरोसे ही पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री की चुनावी घोषणा पर अमल में अभी वक्त लगेगा। तब तक नर्मदा जल की अंतरिम वितरण व्यवस्था ही चलती रहेगी। ऐसे में मार्च के बाद शहर में बढ़ने वाले जलसंकट से निजात मिल सकेगी।
सीएम की घोषणा के बाद नर्मदा जल योजना का संचालन करने के लिए 3 विकल्प खुले हैं। निगम चाहे तो कंपनी को उसके हिस्से की राशि देकर अनुबंध खत्म कर सकता है। दूसरे विकल्प के रूप में कंपनी निगम संयुक्त रूप से व्यवस्था संभाल सकते हैं या फिर कंपनी शहर में फ्लैट रेट पर पानी दे सकती है। इन तीनों विकल्पों पर अमल करने के लिए पुराना अनुबंध समाप्त कर निगम को नया अनुबंध करना होगा। यह तभी संभव होगा जब एमआईसी परिषद से प्रस्ताव मंजूर कर शासन को भेजा जाए। सरकार निगम के प्रस्ताव पर निर्णय लेगी। मंजूरी के बाद ही योजना के अनुबंध में किसी तरह का फेरबदल हो सकता है। इधर, निगम परिषद ने एक महीने के कार्यकाल में सीएम की घोषणा को महत्व नहीं दिया।
^नर्मदा जल योजना को लेकर एमआईसी और परिषद की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इसके पहले गणमान्य लोगों से चर्चा की जाएगी। निगम और जनता का पक्ष रखा जाएगा। महापौर योजना को समझ चुके हैं। अब आगे की कार्रवाई होगी। एसआरसोलंकी, निगम आयुक्त
^शर्तोंएवं उससे जुड़े संस्था को प्राप्त अधिकार एवं फाइनेंशियल सिक्युरिटी को सामने रख सम्मिलित रूप से विकल्पों पर चर्चा की जा सकती है। निगम कैसे प्रावधान चाहता है जानकारी अधिकृत रूप से मिलने पर कुछ कह सकते हैं। प्रमोदसिन्हा, वाइस प्रेसीडेंट विश्वा यूटिलिटिज लिमिटेड
निगम को नया अनुबंध कर कंपनी को देना होंगे 20 करोड़
निगम स्वयं संभाले व्यवस्था : ऐसाकरने के लिए निगम को नया अनुबंध करना होगा। वर्तमान अनुबंध में परिवर्तन करने का प्रावधान है। निगम को कंपनी द्वारा लगाई 10 करोड़ की अंश पूंजी लौटाना होगी। 5 करोड़ की बैंक गारंटी, 5 करोड़ की सिक्युरिटी के साथ ही योजना के किए गए काम के बदले संपूर्ण भुगतान करना होगा। इसके बाद ही नया अनुबंध हो सकेगा।
कंपनीशहर तक पानी लाए और निगम करे वितरण
विश्वा निगम की संयुक्त व्यवस्था : विश्वायूटिलिटिज प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद और निगम संयुक्त रूप से योजना का संचालन और संधारण कर सकता है। कंपनी से किया पुराना अनुबंध समाप्त करना होगा। नया अनुबंध कर चारखेड़ा से शहर तक पानी लाने का काम कंपनी और वितरण का काम निगम कर सकता है। ऐसी स्थिति में कंपनी निगम को थोक में पानी देगी।
24घंटे की बजाए एक घंटे ही मिलेगा पानी
फ्लैट रेट पर हो जल वितरण : विश्वाकंपनी योजना को स्वयं संचालित करती है फ्लैट रेट पर पानी देने के आदेश निगम देता है तो लोगों को 24 घंटे पानी की सप्लाई नहीं होगी। मीटर नहीं लगाने की स्थित में वर्तमान व्यवस्था के अनुसार एक घंटे ही पानी मिलेगा। इसके लिए परिषद में निर्णय लेना होगा। ऐसा करने से पहले पुराना अनुबंध समाप्त करना होगा।
विश्वा को निगम ने रनिंग बिल का भुगतान कर दिया है। करीब 1 करोड़ 86 हजार रुपए का चेक मिलने के बाद कंपनी ने छोटे-मोटे काम करना शुरू कर दिए हैं। योजना के 2 प्रतिशत काम अभी शेष है। इनका काम शुरू कर दिया है। चारखेड़ा और औद्योगिक केंद्र में बाउंड्रीवाल का काम किया जा रहा है। फिल्टर हाउस में फ्लोरिंग और सिविल लाइंस स्थित पंप हाउस के पास पार्क विकसित किया जा रहा है।