- Hindi News
- घुड़सवारी पर भी हेलमेट, इनसे सीखें सुरक्षा का पाठ
घुड़सवारी पर भी हेलमेट, इनसे सीखें सुरक्षा का पाठ
खंडवा| यहहै भाऊ घोड़ेवाले। शादी-ब्याह के जुलूस में इनके घोड़े राजा की खासी डिमांड रहती है। अभी शादी का सीजन खूब चल भी रहा है। इसी दौरान भाऊ ने लोगों को जागरूक करने के लिए अनोखा तरीका निकाला। वे घुड़सवारी पर भी हेलमेट पहन रहे हैं। सिर्फ इसलिए कि दो पहिया वाहन से आने-जाने वाले लोग उन्हें देखकर खुद की सुरक्षा का पाठ सीख सके। बुधवार को जब वे सिविल लाइंस क्षेत्र से घोड़े पर सवार होकर हेलमेट पहन निकले लोगों ने आश्चर्य से देखा। कुछ दो पहिया वाहन चालकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए आगे से हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने का संकल्प लिया।