गजानन महाराज का प्रकटोत्सव मनाया
खंडवा| रामेश्वररोड स्थित चंपानगर में बुधवार को स्वामी गजानन महाराज का 137वां प्रकटोत्सव मनाया। प्रकटोत्सव मनाने के लिए मंदिर में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश से आए भक्तों ने सुबह 5 बजे महाराज का अभिषेक पूजन किया। शाम 7.30 बजे महाकाकडा़ आरती हुई। भंडारा हुआ। कार्यक्रम में काफी संख्या में भक्त मौजूद थे। पं. कमलनाथ दुबे ने बताया गजानन महाराज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को प्रकट हुए थे।