सिविल कोर्ट के लिए संघर्ष का संकल्प
पुनासामें स्वीकृत सिविल कोर्ट को मंूंदी में लाने के प्रयास नगर के लोगों ने तेज कर दिए हैं। इस मांग को आंदोलन का रूप देने के लिए मंगलवार रात टप्पा कार्यालय में नगर के लोगों की बैठक हुई। इसमें कोर्ट को मूंदी लाने के लिए संघर्ष का संकल्प लेकर 26 सदस्यीय समिति का गठन हुआ। संघर्ष समिति में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा समाजसेवी विभिन्न संगठनों के सदस्यों को शामिल किया है। आसपास के गांवों के लोगों को भी जोड़ने का प्रयास चल रहा है। बैठक में मूंदी में सिविल कोर्ट के लिए बार एसोसिएशन खंडवा से समर्थन हासिल करने पर विचार हुआ। साथ ही हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, संभागायुक्त, सांसद, विधायक से लेकर हर स्तर तक ज्ञापन पहुंचाने का निर्णय लिया। समिति ने सभी से इस मुद्दे पर संघर्ष करने का आह्वान किया।
मूंदी में सिविल कोर्ट लाने के लिए मंगलवार रात संघर्ष समिति का गठन हुआ।