पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंच बड़ा करने और ग्रीन रूम बनाने के निर्देश, जीएम को नोटिस दिया

मंच बड़ा करने और ग्रीन रूम बनाने के निर्देश, जीएम को नोटिस दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएम के आगमन को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

भास्करसंवाददाता|बीड़

संतसिंगाजी ताप परियोजना के फेस-1 का लोकार्पण तथा फेस-2 का भूमिपूजन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 1 मार्च को आगमन प्रस्तावित है। इस दौरे को लेकर कलेक्टर महेश अग्रवाल एसपी डॉ. महेंद्रसिंह सिकरवार ने बुधवार को परियोजना में अफसरों की बैठक ली। प्रत्येक व्यवस्था के लिए अफसरों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के बाद अफसरों ने हेलीपेड, मंच स्थल, पार्किंग, सुरक्षा आदि का जायजा लिया। उन्होंने मंच का आकार बड़ा करने, व्यू कटर लगाने तथा सर्वसुविधायुक्त ग्रीन रूम बनाने के निर्देश अफसरों को दिए।

मप्र पॉवर जनरेटिंग कंपनी के सभाकक्ष में डेढ़ घंटे चली बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सुरक्षा सहित प्रत्येक बिंदु पर अफसरों के साथ विचार-विमर्श किया। अफसरों ने बताया हेलीपेड पूरी परियोजना की सुरक्षा बढ़ा दी है। सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। इस दौरान जिपं सीईओ अमित तोमर, पुनासा एसडीएम बी. कार्तिकेयन. अपर कलेक्टर एसएस बघेल, एडिशनल एसपी गोपाल खांडेल तथा खंडवा, हरसूद पंधाना एसडीएम भी उपस्थित थे। बैठक में लिखित आदेश के बाद भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के महाप्रबंधक जीवन कुमार गुप्ता नहीं पहुंचे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अपर कलेक्टर को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। वहीं सिंगाजी परियोजना की पहली यूनिट का लाइट-अप मंगलवार रात कर दिया गया, लेकिन बुधवार शाम तक टरबाइन लोड पर नहीं आई थी। इस कारण बिजली उत्पादन शुरू नहीं हो सका था।

इनव्यवस्थाओं के निर्देश

25फरवरी तक बेरिकेडिंग हर हाल में पूरी करें। पब्लिक टॉयलेट, अस्थाई अस्पताल पेयजल सुनिश्चित करें। पार्किंग स्थलों पर पेयजल, टॉयलेट की व्यवस्था की जाए। मेनरोड से पार्किंग स्थल को जोड़ने के लिए रैंप तैयार किए जाएं। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए 5 गेट बनाए जाएं।

90करोड़ का नुकसान

सिंगाजीपरियोजना में प्रधानमंत्री मोदी भले ही फेस-2 का भूमिपूजन करने रहे हों लेकिन फिलहाल तो फेस-1 भी पूरी तरह काम नहीं कर पा रहा है। दोनों यूनिटों में बार-बार तकनीकी खामियां आती रहती हैं। अब तक एक बार भी 600 मेगावाट का उत्पादन नहीं हो सका है। परियोजना अफसरों के अनुसार दूसरी यूनिट का ट्रांसफार्मर जलने के बाद 20 दिन में कंपनी को 90 करोड़ का नुकसान हुआ है।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर कलेक्टर ने परियोजना पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।