जागरूकता शिविर का आयोजन आज
खंडवा| सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को जागरूकता शिविर का आयोजन होगा। शिविर मप्र खादी और ग्रामोद्योग आयोग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा बैंकों के माध्यम से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत होगा। जिला समन्वयक अधिकारी प्रेमचंद साहू ने बताया शिविर दोपहर 12.30 बजे 3 बजे तक एसएन कॉलेज और 4 बजे से 5.30 बजे तक पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगा।