पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टाफ के लिए मास्क, मरीज और परिजन कर रहे रूमाल से बचाव

स्टाफ के लिए मास्क, मरीज और परिजन कर रहे रूमाल से बचाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो नए संदिग्ध मिले गुरुवार शाम स्वाइन फ्लू वार्ड में किया भर्ती

सिटीरिपोर्टर। खंडवा

जिलाअस्पताल में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्टाफ को मास्क दिए जा रहे हैं। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में स्टाफ के साथ ही मरीजों को मास्क बांटे जा रहे हैं। अस्पताल में आने वाले मरीज स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचने के लिए रूमाल और मफलर का उपयोग कर रहे हैं। यह स्थिति तब है जब मंगलवार को खंडवा से रैफर मरीज की इंदौर में मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. ओपी जुगतावत ने बताया अस्पताल में मास्क डॉक्टरों एवं स्टॉफ के लिए हैं। मरीजों को मास्क बांटने का कोई निर्देश नहीं हैं। इधर, गुरुवार को खंडवा शहरी क्षेत्र में दो नए संदिग्ध मरीज मिले। दोनों मरीजों का स्वाब सैंपल लेने के बाद स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती किया। अस्पताल का सर्दी-जुकाम कॉर्नर गुरुवार को भी नहीं खुला। गुरुवार को अस्पताल के ओपीडी में 175 सर्दी-जुकाम के मरीज आए।

अस्पताल में मरीजों को अटेंड करने वाला पैरामेडिकल स्टाफ एवं वार्ड बॉय मास्क लगाकर काम कर रहे हैं। फीमेल मेडिकल वार्ड में मास्क पहनकर मरीज को दवा देती नर्स।