- Hindi News
- फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाना चाहते हैं ज्यादातर युवा
फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाना चाहते हैं ज्यादातर युवा
विद्यार्थियों ने कहा ऐसा क्या करें कि बैंक में अटके हमारे प्रस्ताव
एजुकेशनरिपोर्टर। खंडवा
कॉलेजके युवा जिले में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में एसएन और पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने में रुचि दिखाई। विद्यार्थियों ने जिले में फूड प्रोसेसिंग यूनिट की सामग्री, पानी और बिजली की उपलब्धता को मुख्य आधार माना। युवाओं ने बताया लोगों की रोजमर्रा में शामिल खाद्य पदार्थों की बाजार में मांग भी है। फूड इंडस्ट्रीज बेहतर तरीके से अपने आप को बाजार में स्थापित कर सकती है। यूनिट में प्रोसेस मटेरियल की बिक्री एवं समय से आर्डर वाले स्थानों तक पहुंचाया जा सकता हैं। रेल और सड़क यातायात की सुविधा है।
दोनों ही कॉलेजों में सृजन कार्यक्रम में अधिकारियों ने विद्यार्थियों को योजना के तहत प्रस्ताव बनाने और बैंक से स्वीकृत कराने की विधि समझाई। खादी एवं ग्राम उद्योग अधिकारी केके नागराज ने कहा नौकर नहीं नौकरी देने वाला बनो। उद्यमी तैयार करने के लिए केंद्र सरकार मौका दे रही है। कार्यक्रम में एसबीआई के जिला समन्वयक सुरेश विनोदे, प्रबंधक हस्तशिल्प विकास निगम राजेश सिंह, खादी आयोग भोपाल के जिला समन्वयक पीसी साहू, एसएन कॉलेज में प्राचार्य डॉ.पीएल केसरी एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्राचार्य सीजी ढबू शामिल थे। संचालन खादी ग्राम उद्योग के प्रबंधक केएस रघुवंशी ने किया।
कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों ने बताया खंडवा में पावर प्लांट आने से होजियरी इंडस्ट्रीज जोन बन सकता हैं। जिले में पावर प्लांट में उपयोग किए जाने वाले छोटे टूल्स निर्माण उद्योग, ऑइल एवं कॉटन आधारित मिल्स, दाल-दलहन मिल, मिर्च-मसाला, वुडन उद्योग के लिए बेहतर अवसर हैं।