- Hindi News
- संजय नगर में नाबालिग से छेड़छाड़, प्रकरण दर्ज
संजय नगर में नाबालिग से छेड़छाड़, प्रकरण दर्ज
खंडवा| पदमनगर चौकी स्थित संजय नगर में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग के साथ क्षेत्र का ही राजा उर्फ ओमप्रकाश नामक युवक आए दिन रोककर छेड़छाड़ करता था। गुरुवार को नाबालिग अपने परिजनों के साथ मोघट थाने पहुंची और युवक की शिकायत की। मोघट पुलिस ने लैंगिक अपराधों में बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 354 के तहत युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
जुआपकड़ने गई पुलिस गोवंश लेकर लौटी
खंडवा| गुरुवारदोपहर मोघट पुलिस को मुखबिर से इमलीपुरा क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर तलाशी ली लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस जहां कार्रवाई करने पहुंची थी वहां पर दो गाय एक बछड़ा बंधा हुआ मिला। पुलिस उन्हें थाने ले आई जहां से उन्हें गोशाला पहुंचाया गया।