पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजे जैन पंचतत्व में विलीन

डीजे जैन पंचतत्व में विलीन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटे भाई सिविल जज अभिलाष जैन ने दी चिता को मुखाग्नि

सिटीरिपोर्टर|खंडवा

जिलाएवं सत्र न्यायाधीश (डीजे) अभिनंदन कुमार जैन का गुरुवार को राजा हरिशचंद्र मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। श्री जैन के छोटे भाई सिविल जज अभिलाष जैन ने चिता को मुखाग्नि दी। डीजे श्री जैन के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास से सुबह 9 बजे शवयात्रा निकली। शवयात्रा में जैन समाज, जज, अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। न्यायाधिपति मप्र हाईकोर्ट जस्टिस जनद कुमार जैन, कलेक्टर एमके अग्रवाल, एसपी महेन्द्र सिंह सिकरवार, महापौर सुभाष कोठारी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने डीजे श्री जैन के निधन पर श्रद्धांजलि दी।