- Hindi News
- मनुष्य को कभी घमंड नही करना चाहिए पं. पाराशर
मनुष्य को कभी घमंड नही करना चाहिए- पं. पाराशर
खंडवा| मनुष्यको कभी घमंड नही करना चाहिए। घमंड करने से बुद्धि का विनाश हो जाता है। लोगों को ईश्वर और गरीबों की सेवा करनी चाहिए। यह बात पं. यदुनंदन पाराशर ने रामनगर स्थित शिव मंदिर में शिवपुराण के तीसरे दिन गुरुवार को कही। उन्होंने लोगों को इंद्र के अहंकार की कथा सुनाई। कथा दोपहर 12 से 4 बजे तक की जा रही। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।