पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुस्कान क्लब ने पांच विकेट से जीता क्रिकेट का सेमीफाइनल

मुस्कान क्लब ने पांच विकेट से जीता क्रिकेट का सेमीफाइनल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| जिमखानामैदान पर गुरुवार को मुस्कान क्लब और दादाजी एकेडमी के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें मुस्कान क्लब ने पांच विकेट से जीत दर्ज की है। शनिवार को मुस्कान क्लब और खंडवा कोल्ट्स के बीच फाइनल मैच होगा। गुरुवार सुबह 10 बजे से हुए मैच में मुस्कान क्लब ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। दादाजी एकेडमी की पूरी टीम 18 ओवर में 86 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुस्कान क्लब ने 13 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुस्कान क्लब की ओर से सहवाग खान ने 40 रन बनाए। राकेश ने तीन ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। दादाजी क्लब की ओर से तन्नू ने 35 रन बनाए। वहीं सादाब ने तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए।