पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8 महीने से नौकरी पर नहीं गया नायक, वेतन भी नहीं लिया

8 महीने से नौकरी पर नहीं गया नायक, वेतन भी नहीं लिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनिष्ठखाद्य आपूर्ति अधिकारी अश्विन कुमार नायक पिछले आठ महीने से खंडवा में नौकरी करने नहीं गया। खंडवा ट्रांसफर होने के बाद केवल आमद देने गया था।

खंडवा के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी सीताराम कोठारे के मुताबिक जून 2014 में नायक केवल एकाध घंटे के लिए खंडवा आए थे। फिर किसी ने उन्हें दफ्तर में नहीं देखा। नायक ने आठ महीने से वेतन भी नहीं लिया है। उन्हें ड्यूटी नहीं करने पर नोटिस भी दिए, लेकिन कोई जवाब उनकी तरफ से नहीं आया। अब शासन को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है कि नायक का क्या किया जाए? उनकी सर्विस बुक नहीं मिली है। उनका ट्रांसफर खंडवा से कहीं और कर दिया गया है यह भी पता नहीं है।

नायक को जानने वाले लगातार लोकायुक्त अफसरों को उसकी संपत्ति के बारे में खबर दे रहे हैं। दतिया में उसकी जमीनों का पता लगाया जा रहा है। आठ बैंकों में उसके खाते हैं। खातों की संख्या भी एक दर्जन से ज्यादा होना पता चला है। बैंकों को खातों की जानकारी देने के लिए कहा है, लेकिन अभी जवाब नहीं आया है। गौरतलब है लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारकर नायक के यहां से करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया था।

ड्यूटीके बजाय ‘बिजनेस’ में व्यस्त- सूत्रोंके मुताबिक ट्रांसफर होने के बाद नायक को इंदौर से जून 2014 में ही रिलीव कर दिया गया था लेकिन खंडवा जाने के बजाय उसने इंदौर में बिजनेस पर ध्यान दिया। पिछले साल जून-जुलाई में राजेंद्र नगर रोड पर आई-फिट जिम उसने खोली। सुबह से शाम तक नायक का वक्त यहीं बीता। वहीं कनुप्रिया नगर, राजेंद्र नगर क्षेत्र की मल्टियों को तैयार करवाने में वह व्यस्त दिखा।

अश्विनी नायक