पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम को समझने में ही बीत गया महीना

निगम को समझने में ही बीत गया महीना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले महीने में शहर सरकार के पास कोई बड़ी उपलब्धि नहीं

सिटीरिपोर्टर|खंडवा

निगमकी नई परिषद को शुक्रवार को एक महीना पूरा हो जाएगा। 13 जनवरी को महापौर और पार्षदों ने शपथ ली थी। महापौर सुभाष कोठारी को एक महीना तो निगम को समझने में ही लग गया। कोई बड़ी उपलब्धि अपने नाम नहीं करा सके। पिछली परिषद ने जो काम शुरू किए थे वे भुगतान नहीं मिलने पर ठेकेदारों ने बंद कर दिए। नए काम तकनीकी दृष्टि से निर्णय नहीं होने के कारण शुरू नहीं हो पाए।

इसलिए नहीं दिखी उपलब्धि

कुर्सीपर बैठने के लिए करते रहे शुभ मुहूर्त का इंतजार। कुर्सी पर बैठने के बाद अफसरों से परिचय और बधाई देने में करीब एक सप्ताह बीत गया। महापौर के साथ ही जिलाध्यक्ष होने के कारण वे पंचायत चुनाव में प्रचार और रणनीति बनाने में व्यस्त रहे।

शादी में आया हूं बाद में बताऊंगा

^एकमहीने में क्या काम किया या नहीं अभी नहीं बता सकता। शादी में आया हूं। बाद में बताऊंगा, क्या किया। -सुभाष कोठारी, महापौर

महापौर ने 100 दिन में शहर को गड्ढा मुक्त बनाने का लिया था संकल्प

महापौरने 13 जनवरी को शपथ के बाद शहर को गड्ढा मुक्त बनाने का संकल्प लिया था। 30 दिन में शहर के 30 गड्ढे बढ़ी मुश्किल से भर पाए होंगे। जो गड्ढे भरे गए वहां भी नई सड़क हैं। जिसकी ठेकेदार ने गारंटी दी है। पुरानी सड़कों के गड्ढों की अनदेखी की जा रही है। जिला अस्पताल से झीलोद्यान तक इंदौर रोड पर जानलेवा गड्ढे हो गए लेकिन उन्हें भरा नहीं गया।

13 जनवरी कोभव्य समारोह में पुलिस परेड ग्राउंड पर शपथ ली।

14जनवरी कोपहले सम्मेलन में निगम अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम में शामिल हुए।

17जनवरी कोपहली बार निगम में बैठे। 31.02 करोड़ के राजीव आवास योजना की निविदा जारी की। होटलों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने के आदेश दिए।

18जनवरी कोलोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने दादाजी वार्ड पहुंचे।

19जनवरी कोअधिकारी-कर्मचारियों से परिचय लेने के लिए निगम के काउंटर बंद करवा दिए।

21जनवरी कोमप्र सफाई मजदूर विकास महासंघ के सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए।

22जनवरी कोएमआईसी का गठन किया। इसमें भी तीन प्रमुख विभाग स्वयं के पास रखकर सात पार्षदों को सदस्य बनाया।

9फरवरी कोभोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को प्रस्ताव सौंपे।