- Hindi News
- मुक्तिधाम में साफ सफाई की, डस्टबिन भी रखे
मुक्तिधाम में साफ-सफाई की, डस्टबिन भी रखे
निगम के साथ हमारी भी जिम्मेदारी, आओ बनें सफाई दूत
दवाव्यापारियों ने राजा हरीशचंद्र मुक्तिधाम पर फैले कचरे को गुरुवार सुबह साफ किया। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य सुबह 7.30 बजे ही मुक्तिधाम पहुंच गए। दो घंटे तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान आठ बोरे पानी पाउच एकत्र कर फेंके गए। 100-100 लीटर के दो ड्रम भी यहां डस्टबिन के रूप में रखे गए। संगठन ने शवयात्रा में शामिल होने वाले लोगों से आह्वान किया कि वे मुक्तिधाम पर पानी पाउच और अन्य कचरा डस्टबिन में डालें। बाद में इसे तय स्थान पर ही फेंके। मुक्तिधाम पहुंचने पर कुछ देर के लिए सफाई के लिए श्रमदान भी करें। इससे इस पवित्र स्थान की स्वच्छता बनी रहेगी। एसोसिएशन के गोवर्धन गोलानी, पियूष साध, हसन अली, इकबाल हुसैन, विजय सेठी, शंकर आसवानी, कमलेश गुप्ता, प्रवीण गोठाने, जितेंद्र जाधव, अजय लाड़, राकेश सोनी सहित अन्य व्यापारियों ने श्रमदान किया।
बुधवारा में गुरुवार दोपहर मंसूरी युवा संगठन के युवाओं ने रेडिमेड वस्त्र विक्रेताओं के साथ ही फल और सब्जी बेचने वालों को समझाइश दी। युवाओं ने व्यापारियों से कहा अपनी दुकान के बाहर डस्टबिन रखें। दिनभर का कचरा उसी में एकत्र कर उसे तय स्थान पर ही फेंके। मध्यप्रदेश मंसूरी युवा संगठन अध्यक्ष आदिल मंसूरी ने बताया करीब एक घंटे तक लोगों को समझाइश दी। इस दौरान सगीर मंसूरी, इरफान मंसूरी, लतीफ मंसूरी सहित अन्य युवा मौजूद थे।
राजा हरीशचद्र मुक्तिधाम में श्रमदान करते जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य।
समिति प्रभारी कर रहे पार्षदों से संपर्क
शहरको स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति के प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा पार्षदों के घर पहुंचकर उनसे संपर्क कर रहे हैं। साथ में विभाग के प्रभारी अधिकारी हेमंत दुबे सहित जोन प्रभारी भी जुटे हैं। अब तक जोन एक के आठ पार्षदों से संपर्क किया जा चुका है।
यहां भी आया बदलाव
अभियानसे शहर में जागरूकता बढ़ रही है। अब भंडारा संचालक भी डस्टबिन में दोने एकत्र करवा रहे हैं। गुरुवार को घंटाघर और केवलराम चौराहे पर भंडारे के पास डस्टबिन रखे गए। लोगों ने भी प्रसादी ग्रहण करने के बाद दोने डस्टबिन में ही डाले।
संस्था या संगठन का पत्र संपादक, दैनिक भास्कर, खंडवा को भी सीधे भेज सकते हैं।
एसएमएस कर हमें
बताएं 9827258685
वाट्सएप पर भी भेज सकते हैं सूचना- 9827258685
ईमेल पता - dinesh.bavniya@dbcorp.in
संस्था या संगठन का पत्र संपादक, दैनिक भास्कर, खंडवा को भी सीधे भेज सकते हैं।