पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिनकों की तरह बिखरे गोदाम की जांच करने भाेपाल से आई टीम

तिनकों की तरह बिखरे गोदाम की जांच करने भाेपाल से आई टीम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य आवास संघ के चीफ इंजीनियर और एग्जिक्यूटिव इंजीनियर ने मानी निर्माण में लापरवाही

भास्करसंवाददाता|खंडवा

रूधीमें राज्य आवास संघ द्वारा बनाए जा रहे गोदाम की जांच होगी। ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह गोदाम मंगलवार रात चली हवा में तिनकों की तरह बिखर गया था। गोदाम की छत के एंगल, पिलर और टीन 100 मीटर से अधिक दूरी तक उड़े थे। भास्कर की खबर के आधार पर सहकारिता विभाग के अफसरों ने गुरुवार सुबह रिपोर्ट बनाकर संघ के अफसरों को भेजी।

रिपोर्ट में गोदाम के टीन उड़ने की जानकारी दी। इसके बाद खंडवा से भोपाल तक हड़कंप की स्थिति रही। राज्य आवास संघ के अफसर दोपहर 12 बजे तक खंडवा गए। आवास संघ के चीफ इंजीनियर डी.शिकारी एग्जिक्यूटिव इंजीनियर सीपी शर्मा ने सहकारिता विभाग के अफसरों से मुलाकात की। मौके पर जाकर गोदाम का निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच रिपोर्ट बनाई है। अगले कुछ दिनों में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके संघ के उच्चाधिकारियों के साथ ही सहकारिता विभाग को दी जाएगी। आवास संघ के इंजीनियरों के मुताबिक प्रत्येक बिंदु पर जांच की जाएगी। गोदाम में जरूरी सुधार काम ठेकेदार से कराए जाएंगे। कानूनी कार्रवाई भी होगी।

{गोदाम के डीपीआर के मुताबिक निर्माण हुआ है या नहीं।

{टीन और इसे लगाने के लिए बनाए एंगल की गुणवत्ता कितनी सही है?

{दीवारों की गुणवत्ता कैसी है?

{सीमेंट, गिट्टी का उपयोग तय मानकों में हुआ है या नहीं?

{फर्श निर्माण की क्या स्थिति है? अनाज रखने के लिए मजबूत कितना है?

{गोदाम के लिए जरूरी मोटी दीवार बनी या नहीं।

इन बिंदुओं पर होगी जांच

^हमने रिपोर्ट बनाकर आवास संघ को भेजी थी। आवास संघ के इंजीनियरों ने गोदाम की जांच कराने और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है। गोदाम में काम भी कराया जाएगा। -मदन गजभिए, उपायुक्त, सहकारि’ता विभाग