पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ हुई तो मदद के लिए तुरंत पहुंचेगी पुलिस

छेड़छाड़ हुई तो मदद के लिए तुरंत पहुंचेगी पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसीभी महिला के साथ छेड़छाड़ हुई तो पुलिस तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंच जाएगी। पुलिस सुरक्षा के लिए एक फोन नंबर देगी। जिसे डायल करते ही छेड़छाड़ करने वाले को सुरक्षा दल पकड़ लेगा।

छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर लगाम कसने के लिए जिला पुलिस विभाग नई पहल करने जा रहा है। विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक मोबाइल नंबर जारी होगा। नंबर 24 घंटे चालू रहेगा। किसी भी समय नंबर डायल करने पर महिलाओं को तुरंत मदद मिलेगी। एसपी एमएस सिकरवार ने बताया इस संबंध में शहर के स्कूलों का निरीक्षण किया है। एक टीम का गठन भी किया गया है। फोन नंबर की जानकारी दो तीन दिन में दे दी जाएगी।