पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झूला पुल पर फोटो खिंचवा रहा बाइक चोर पकड़ाया

झूला पुल पर फोटो खिंचवा रहा बाइक चोर पकड़ाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मास्टर चाबी लगाकर चुराते थे बाइक

क्राइमरिपोर्टर|खंडवा/ओंकारेश्वर

फोटोखिंचवाने का शौक बाइक चोर को भारी पड़ गया। ओंकारेश्वर के झूला पुल पर बार-बार फोटो सेशन करवाने के दौरान वह और चोरी की बाइक भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातों से परेशान पुलिस ने फुटेज खंगाले तो चोर पकड़ा गया। मांधाता पुलिस ने उसके पास से सनावद, बड़वाह ओंकारेश्वर से चोरी की गई 7 बाइक जब्त की है। चोरी में साथ देने वाला एक साथी सनावद पुलिस की गिरफ्त में है वहीं दूसरा फरार है।

पिछले कुछ समय से मांधाता थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाया। 24 जनवरी को झूलापुल स्थित स्टैंड से वाहन चोरी हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पूछताछ की। पुलिस ने झूला पुल के आसपास घूमने वाले कुछ फोटो कैमरामैन से भी पूछताछ की और उन्हें फुटेज में दिखाई देने वाला युवक दिखाया। एक कैमरामैन के पास झूलापुल पर खिंचवाया उसका फोटो मिल गया। 11 फरवरी को पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पुलिस सनावद पहुंची। पुलिस ने शंका होने पर अर्जुन पिता भैरोसिंह तोमर (34) निवासी खिरकिया जिला हरदा को पकड़ा। सख्ती से पूछताछ में अर्जुन ने सनावद, बड़वाह और ओंकारेश्वर से 11 बाइक चोरी करना कबूल किया। आरोपी के बताने पर पुलिस ने उसके पास से चोरी की 7 बाइक जब्त की। 4 बाइक जब्त करना बाकी है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसके दो साथी इरशाद पिता इम्तियाज टौड़ीपुरा सनावद एवं विनोद हरिजन निवासी टोकसर थाना सनावद भी चोरी में साथ देते थे। सनावद पुलिस ने इरशाद को पकड़ लिया है। वहीं विनोद फरार है।

एसपी श्री सिकरवार ने बताया शुक्रवार को आरोपी अर्जुन को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी। जिससे और चोरियों का भी खुलासा हो सकेगा। अभियान में टीआई भैरोसिंह राजपूत, एसआई पीके सांवले, प्रधान आरक्षक जितेंद्रसिंह चौहान, दिनेश डावर, आर लोकेश मीणा, रवि पांडे, जितेंद्र देवड़ा शामिल थे।

पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस दल के साथ बाइक चोर अर्जुन।