- Hindi News
- पीएमटी फर्जीवाड़े के आरोपियों का स्कैच जारी
पीएमटी फर्जीवाड़े के आरोपियों का स्कैच जारी
2004 में पीएमटी फर्जीवाड़े के आरोपियों के फोटो से खोजेंगे बिहार में
क्राइमरिपोर्टर|खंडवा
वर्ष2004 में हुए पीएमटी फर्जीवाड़े में फरार दो और छह संदेही युवकों के फोटो बिहार राज्य एवं उसके आसपास के क्षेत्रों के समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने के संबंध में एसपी महेंद्रसिंह सिकरवार ने जनसंपर्क संचालनालय भोपाल को एक पत्र लिखा है।
उल्लेखनीय है कि 2004 के पीएमटी फर्जीवाड़े में मनीष पिता इंद्रदेव सुल्तानगंज निवासी पटना, विजय परमानंद महतो मधुबनी बिहार जो कि जमानत के बाद से ही फरार हैं। रैकेट संचालित करने वाले संतोष निवासी भिकना पटना, संजीव कुमार निवासी पटना, मनोज कुमार निवासी पटना, संतोष निवासी पटना के खिलाफ कोतवाली और मोघट थाने में प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक श्री सिकरवार ने एक पत्र जनसंपर्क संचालनालय भोपाल को जारी कर बिहार राज्य और उसके आसपास के क्षेत्रों में सभी फरार आरोपियों के फोटो समाचार पत्रों में छपवाने के लिए कहा है।