मुख्यालय पर ही कराएं मतगणना
खंडवा| मध्यप्रदेशनगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नाम ज्ञापन एडीएम एसएस बघेल को सौंपा। इसमें पंचायत चुनाव की मतगणना ब्लॉक मुख्यालय पर कराए जाने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा बूथ पर मतगणना होने पर विवाद की स्थित बनती है। खालवा क्षेत्र में कर्मचारियों को जान से मारने तक की स्थिति बन गई थी। ज्ञापन देते समय संघ के कय्युम खान, हरिशंकर दुबे, वसीम अहमद, खुमानसिंह चंद्रावत, मनोज मिश्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।