कल मनेगा मातृ-पितृ पूजन दिवस
खंडवा| श्रीयोग वेदांत समिति द्वारा शनिवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष नरेश बालवानी ने बताया 14 फरवरी को यह पर्व भारत सहित विश्व के 168 देशों में मनाया जाता है। इस मौके पर बीड़, जावर, गोराड़िया, मोहद, गुयड़ा, रुस्तमपुर, पिपलोद, पंधाना, पटाजन, खालवा एवं संत श्री आशाराम आश्रम नागचून में आयोजन होगा।