वीडियो कान्फ्रेंसिंग ‘परख’ 19 को
खंडवा| मुख्यसचिव अंटोनी डिसा 19 फरवरी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग ‘परख’ में सभी कलेक्टर्स, एसपी, कमिश्नर्स और आईजी के साथ चर्चा करेंगे। इसमें कृषि, श्रम कल्याण, जन शिकायत निवारण, कानून व्यवस्था और जिलों में बंदोबस्त के अभिलेख के डिजिटलाइजेशन के संबंध में चर्चा होगी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कृषि उत्पादन आयुक्त,प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव राजस्व, प्रमुख सचिव नगरीय विकास, प्रमुख सचिव श्रम, पुलिस महानिदेशक आदि उपस्थित रहेंगे।