- Hindi News
- नवदुर्गा विसर्जन के दो दिन पदमकुंड मार्ग रहेगा वन वे
नवदुर्गा विसर्जन के दो दिन पदमकुंड मार्ग रहेगा वन-वे
{ प्रतिमा स्थापित करने वाले मंडल स्वयं सेवकों की सूची दें। रात में दो लोग प्रतिमा के पास रहें।
{ विसर्जन वाले स्थानों पर होमगार्ड के तैराकों की ड्यूटी लगाई जाए।
{ शहर के प्रमुख एवं पहुंच मार्गों पर प्रकाश की व्यवस्था की जाए। संवेदनशील मोहल्लों और गलियों की स्ट्रीट लाइट तुरंत ठीक की जाए। ईदुज्जुहा पर्व पर चारों दिन साफ-सफाई और जलप्रदाय किया जाए।
गरबा में दुर्घटना तो आयोजक जिम्मेदार
शहर की स्ट्रीट लाइट्स दुरुस्त करें
नवरात्रि उत्सव, दशहरा, ईदुज्जुहा, तथा दीपावली पर्व के लिए हुई शांति समिति की बैठक में कलेक्टर और एसपी मनोज शर्मा ने सभी सदस्यों से शहर में शांति बनाए रखने और कोई समस्या होने पर धैर्य रखने के लिए कहा। कलेक्टर एमके अग्रवाल ने कहा गरबा आयोजक पूरी जिम्मेदारी के साथ आयोजन करें। कोई दुर्घटना होती है तो आयोजकों की जिम्मेदारी होगी। बैठक में शांति समिति के सदस्य और अफसर मौजूद रहे।
भास्कर संवाददाता|खंडवा
देवीप्रतिमाओं के विसर्जन के दो दिन पदमकुंड मार्ग वन-वे किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम प्रतिमा विसर्जन से पहले तैयारी करेगा।
यह निर्देश कलेक्टर एमके अग्रवाल ने गुरुवार को हुई शांति समिति की बैठक में दिए। उन्होंने कहा पदमकुंड पर विसर्जन के समय भीड़ लग जाती है। एक ही रास्ते पर आना-जाना होने से परेशानी होती है। इसलिए जरूरी है प्रतिमा विसर्जन के समय पदमकुंड पर जाने और आने के रास्ते अलग-अलग किए जाएं। प्रतिमा विसर्जन 2 अक्टूबर से शुरू होगा, जो 3 अक्टूबर को भी चलेगा।
ऐसेहो सकता है वन-वे
जाने के लिए
कन्यामहाविद्यालय के सामने से हनुमान दाल मिल तिराहा होते हुए पदमकुंड।
आनेके लिए
पदमकुंडसे इंदौर रोड, पदमनगर चौकी, कन्या महाविद्यालय से वापस शहर।