इंदिरा चौक पर टैंकर-बाइक भिड़ंत
इंदिरा चौक पर टैंकर-बाइक भिड़ंत
खंडवा.इंदिराचौक पर शनिवार सुबह 11 बजे टैंकर-बाइक भिड़ंत के बाद जाम लग गया। दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची। बाइक और टैंकर मालिक ने अापस में समझौता कर लिया। मामले में प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।
दीवारगिरी - कुमठी.ग्रामबलरामपुर के जवरी मोरे के मकान की दीवार शुक्रवार रात 12.30 बजे अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय परिवार गहरी नींद में था। आवाज सुनकर सभी बाहर भागे। घटना के समय मकान में पंखे भी चल रहे। इनसे करंट भी उतर आया।