पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी व्यापारियों के स्टाक रजिस्टर चेक किए

मंडी व्यापारियों के स्टाक रजिस्टर चेक किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा मंडी अध्यक्ष आनंद मोहे ने सचिव करणसिंह मुवेल के साथ शुक्रवार को मूंदी उपमंडी का निरीक्षण किया। सचिव ने व्यापारियों के स्टाक रजिस्टर चेक किए। कुछ गोदामों पर जाकर स्टाक का मिलान भी किया। व्यापारियों ने चेकिंग की भनक लगते ही दुकानें बंद कर दीं। जांच के बाद दोपहर 3 बजे लाइसेंसधारी व्यापारियों की बैठक ली। श्री मुवेल ने व्यापारियों से मंडी अनिधिनियम का पालन करने एवं प्लेटफार्म पर अधिक समय तक माल नहीं रखने के निर्देश दिए। नगर में बिना लाइसेंस के अनाज नहीं खरीदने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मंडी संचालक जितेंद्रसिंह चौहान भी मौजूद थे। बैठक के बाद अध्यक्ष सचिव ने उपमंडी प्रभारी परसराम भोरगे के साथ मंडी का अवलोकन किया और बिंदुवार जानकारी ली।

बिनालाइसेंस वालों पर अंकुश लगाएं

बैठकमें व्यापारियों ने अध्यक्ष सचिव से कहा नगर में बड़ी संख्या में बना लाइसेंस वाले व्यापारी अनाज की खरीदी करते हैं, इससे मंडी टैक्स के साथ हमारा भी नुकसान होता है। इन पर अंकुश लगाया जाए।

^बगैर लाइसेंस के अनाज खरीदी करने वालों की धरपकड़ के लिए जांच टीम गठित करेंगे। ऐसे व्यापारियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। -आनंदमोहे, अध्यक्षखंडवा मंडी