पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक तो पहुंचे लेकिन अफसर रहे नदारद

विधायक तो पहुंचे लेकिन अफसर रहे नदारद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि महोत्सव को लेकर जनपद पंचायत पुनासा में शुक्रवार सुबह 11 बजे बैठक रखी गई थी। यहां विधायक लोकेंद्रसिंह तोमर तो समय पर पहुंच गए लेकिन कई विभागों के अफसर नदारद रहे। इस पर विधायक ने सभी की उपस्थिति तय कर बैठक 24 सितंबर को बुलाने के निर्देश दिए।

विधायक ने सुझाव देते हुए कहा किसानों के हित के लिए आने वाले सभी विभागों के साथ जल उपभोक्ता संस्थाओं के अध्यक्षों, दुग्ध संघ, रेशम विभाग, श्रम विभाग, सरपंच-सचिव, शिक्षा तथा बिजली कंपनी के चारों उपयंत्रियों को बैठक में बुलाया जाए। सभी अफसर अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी के साथ पैम्फलेट प्रचार सामग्री सहित पूरी तैयारी के साथ आएं। बैठक में एसडीएम बी. कार्तिकेयन, सीईओ के.के. खेड़े, नवागत सीईओ, जनपद अध्यक्ष जशोदाबाई रामलाल, उपाध्यक्ष वल्लभसिंह पटेल, जनपद सदस्य देशपालसिंह तोमर, दशरथ कलमे, कैलाशसिंह सोलंकी आदि उपस्थित थे।

किसान मोर्चा की बैठक आज

कृषिमहोत्सव एवं किसान रथ यात्रा के लिए भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय खंडवा में रखी गई है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने बताया बैठक में जिले के किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य ज्ञानेश्वर पाटिल पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे।