मंत्री ने पाॅवर प्रोजेक्ट की ली जानकारी
नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री लालसिंह आर्य शनिवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन करने के बाद चांदेल पहुंचे। उन्होंने यहां पावर प्लांट के साथ पुनासा उद्वहन सिंचाई योजना के बीआर-1 तालाब का निरीक्षण भी किया। मौजूद अफसरों से योजना के सभी चरणों की जानकारी ली। खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा योजना के चौथे चरण में मेरे विधानसभा क्षेत्र में काम होना है। वहां भी उद्वहन सिंचाई के लिए तालाब से पानी मिलना है। श्री आर्य ने मोहना के पास वाटर कोर्स चैनल भी देखा। यहां नर्मदा विकास संभाग 28 के कार्यपालन यंत्री एमएस मीना ने नहर निर्माण संबंधी विस्तृत जानकारी दी। मंत्री के साथ मांधाता विधायक लोकेंद्रसिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष शशि कपूर, गोविंद तोमर, शेफर्ड मैथ्यू, प्रकाश पुरी, धर्मेंद्र सिंह तोमर सहित संबंधित अफसर उपस्थित थे।
नर्मदानगर. नर्मदाघाटी विकास राज्यमंत्री लालसिंह आर्य शनिवार सुबह 10.30 बजे नर्मदानगर पहुंचे। यहां उन्होंने अफसरों के साथ घाटी में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगर के लोग समस्याएं बताने पहुंच गए। उन्होंने नगर में साफ-सफाई, ड्रेनेज जैसी मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य समस्याएं बताईं। विधायक लोकेंद्रसिंह तोमर ने भी उनका साथ देते हुए बताया कि पहले भी समस्याओं का ज्ञापन दिया था। सरपंच सुशील जैन ने कहा नगर का प्रशासक एनएचडीसी होने से पंचायत को कोई फंड नहीं मिलता। एनएचडीसी को ही नगर की समस्याएं हल करना होगा। इस पर मंत्री ने एक माह में निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद श्री आर्य ने एनएचडीसी के वीआईपी गेस्ट हाउस में महाप्रबंधक सुभाष सन्याल से नगर की समस्याओं को लेकर चर्चा की। मंत्री के साथ एनवीडीए के अफसर और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री को बताई नगर की समस्याएं
शनिवार को मंत्री आर्य ने चांदेल पावर प्लांट का निरीक्षण किया।
नघावि मंत्री को लोगों ने मूलभूत जरुरतों से अवगत कराते हुए पूरी करने की मांग की
निरीक्षण