- Hindi News
- सामाजिक संगठन ने कराया शव का अंतिम संस्कार
सामाजिक संगठन ने कराया शव का अंतिम संस्कार
सामाजिक संगठन ने कराया शव का अंतिम संस्कार
खंडवा| पूर्वनिमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा उप्र जिला गोरखपुर कमोरी निवासी जमनाप्रसाद चौहान (50) का अंतिम संस्कार रविवार शाम किया गया। शनिवार को ट्रेन में तबीयत खराब होने के बाद जमना प्रसाद को जीआरपी द्वारा अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार को उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर समिति से जुड़े सुरेंद्रसिंह सोलंकी, कैलाश पटेल, अाशीष चटकेले, मुबारिक पटेल, प्रवीण पांडे नागेश वालंजकर शव को मुक्तिधाम ले गए। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी पहुंच गए थे।