पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिक साधारण सभा में वित्तीय वर्ष 2014 15 का बजट स्वीकृत

वार्षिक साधारण सभा में वित्तीय वर्ष 2014-15 का बजट स्वीकृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्षिक साधारण सभा में वित्तीय वर्ष 2014-15 का बजट स्वीकृत

भास्कर संवाददाता|खंडवा

तहसीलसहकारी कृषि प्रक्रिया एवं विपणन संघ मर्यादित खंडवा की वार्षिक साधारण सभा सोसायटी के अध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में रविवार दोपहर 1 बजे संस्था कार्यालय भवानी माता रोड़ पर आयोजित हुई। वार्षिक साधारण सभा में संस्था प्रबंधक विनोद माली ने वर्ष 2013-14 के वित्तीय पत्रकों का अनुमोदन किया साथ ही 2014-15 के वार्षिक बजट की उपस्थित सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान की। संस्था द्वारा मक्का नहीं खरीदने अन्य विषयों में भवानी माता रोड़ स्थित कार्यालय को सुसज्जित कर नया बनाने का निर्णय लिया। बैठक में उपाध्यक्ष सुनील जैन, संचालक महेन्द्र कुमार जैन, आजाद कुमार जैन, राजकुमार राठी, कड़वी बाई, कुसुम बाई आव्हाड़, फूलचंद भाई, वासुदेव पटेल, सुरेश मिश्रा, पृथ्वीसिंह चौहान, माणिकराव आव्हाड़, संस्था प्रबंधक विनोद माली सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।