पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंखंडवा। हेमारी महिसागर नी आवे ढोल वागे से..., वागे से ढोल वागे से..., गम-गम ना सुथरी आवे से-आवे से हव लावे से...। जैसे गरबा गीतों से शहर के पंडाल गूंज उठे। नवरात्रि के चौथे दिन गरबे का रंग और बढ़ गया। मां शक्ति की आराधना में हर कोई डूबा नजर आया। रविवार छुट्टी का दिन होने से जगह-जगह गरबा पंडालों में खासी भीड़ रही। शहर में बालक-बालिका और युवतियों के साथ महिलाओं ने गरबा गीतों पर मनमोहक पारंपरिक परिधान, ड्रेसकोड में डांडिया रास भी खेला। गुजराती धर्मशाला, सराफा, सिंधी कॉलोनी, गंगराडे धर्मशाला समेत कई जगह फ्री स्टाइल गरबे की धूम रही। शहर में रात 8 बजे से शुरू हुआ गरबों का दौर आधी रात तक चला। सियाराम चौक घासपुरा रेलवे कॉलोनी में मां दुर्गा को छप्पन भोग लगाया। सराफा के शीतला माता मंदिर में पंचमी के अवसर पर कन्या भोज कार्यक्रम तुलसी उद्यान परिसर होगा। पंडित अंकित मार्कडेंय ने बताया कार्यक्रम दोपहर 1 बजे शुरू होगा। भजनसंध्या आज नवदुर्गाउत्सव समिति रमा कॉलोनी में सोमवार को भजन संध्या होंगी। समिति के प्रफुल्ल राव ने बताया यहां जय श्रीदादाजी जागरण पार्टी अंजनी टॉकीज के कलाकार प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या रात 9 बजे से होगी। |
नवदुर्गा उत्सव | नवरात्र के चौथे दिन शहर में खूब जमा गरबों का रंग, परिवार के साथ गरबा पंडाल पहुंचे लोग |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.