शिविर में 380 मरीजों की नि:शुल्क जांच
पुलिसकर्मी के नेत्र की जांच करते डॉक्टर।
भास्कर संवाददाता| खंडवा
मांदुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में अवस्थी चौक पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में शहर के डॉक्टरों ने 380 मरीजों की जांच किया। डॉक्टरों के परामर्श पर मरीजों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर अवस्थी चौराहा स्थित स्कूल में हुआ। चिकित्सा शिविर में डॉ. एस.एस. चौहान, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष जैन, डॉ. मुकुल कपूर, डॉ.अभिषेक श्रीमाली, डॉ. सिध्दार्थ श्रीमाली, डॉ.कीर्ति श्रीमाली, डॉ.नितिन कपूर और डॉ.शिवेश कपूर के साथ उत्सव समिति एवं शिविर के संयोजक डॉ. मुनीश मिश्रा एवं एसएस मिश्रा मौजूद थे।