खारकला में 7 बैल और पांच केड़े जब्त
खारकला में 7 बैल और पांच केड़े जब्त
खारकला| बजरंगदल सदस्यों ने रात 11 बजे सिरपुर फाके के पास एक पिकअप वाहन रोककर पांच केड़े जब्त कराए हैं। उसी समय पैदल ले जाए जा रहे सात बैल भी पकड़े गए। जानकारी के अनुसार बजरंग दल के मनोज सोनी नितेश आंबिया खंडवा से खार लौट रहे थे। उनके बगल से निकले पिकअप वाहन में बैल होने का अंदेशा हुआ। उन्होंने साथियों को फोन लगाकर फाके पर बुलवाया और वाहन रोका। वाहन मालिक ललित पिता अनोखीलाल निवासी मोहन्या मलगांव की ओर पांच केड़े ले जा रहा था। इसी समय दरियाव पिता बलीराम और बऊ पिता मिश्रीलाल निवासी मलगांव भी सात बैल पैदल लेकर जा रहे थे। खालवा पुलिस को सूचना देकर सात बैल, पांच केड़े, एक छकड़ा गाड़ी बिना नंबर की बाइक जब्त कराई गई। जब्त बैल केड़े गांव की बलराम गोशाला में रखे गए हैं।