पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर बंद की चेतावनी दी

शहर बंद की चेतावनी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा। शकर व्यापारी वीरेंद्र तीर्थानी से 3.50 लाख रुपए की लूट के बाद शहर के व्यापारी और सिंधी समाज के लोग मोघट थाने पहुंच गए। यहां व्यापारियों ने थाने का घेराव कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टीआई को हटाने की मांग की। वारदात के विरोध में शहर बंद की चेतावनी भी दी।

बीते डेढ़ महीने में मोघट थाने क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी लूट की वारदात है। 24 सितंबर को बदमाशों ने पिस्टल अड़ाकर व्यापारी राजेश आहुजा से ढाई लाख रुपए लूट लिए थे। बदमाशों का अभी तक पता नहीं चला है। मंगलवार को जब व्यापारी से 3.50 लाख रुपए लूट हुई तो व्यापारियों के सब्र का बांध टूट गए। लोग मोघट थाने पहुंचे और बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान सिंधी समाज के लोगों की टीआई रविंद्र यादव से बहस भी हुई। समाज के अध्यक्ष भगवानदास आरतानी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। समाज के लोगों ने टीआई को तत्काल प्रभाव से हटाने के नारे भी लगाए।

सिंधी समाज के लोगों ने थाना मोघट पहुंचकर शहर बंद करने की चेतावनी दी।

(मोघट थाने में शिकायत दर्ज कराते व्यापारी वीरेंद्र तीर्थानी।)