पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन में जहरखुरानी, 15 हजार लूटे

ट्रेन में जहरखुरानी, 15 हजार लूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशीली दवा का असर ज्यादा होने से आत्माराम को संभालना मुश्किल हो रहा है।

इसी दौरान ट्रेन की बोगी में सवार एक अज्ञात यात्री ने आत्माराम से मेलजोल बढ़ाया। इसके बाद रात को उन्होंने कहा कि तुम सो जाओ हम लोग बैठकर कर बातचीत कर रहे हैं। देर रात जब मेरी जब नींद खुली तो मैंने पति को उठने के लिए कहा। लेकिन वह उठे नहीं। काफी प्रयास करने के बाद भी वे होश में नहीं आए। उनका मोबाइल, गले की चेन और जेब में रखे 15 हजार रुपए गायब थे।

बोगी में अन्य यात्रियों से पूछताछ कि लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों की मदद से दुजीबाई ने सालियाखेड़ा में आत्माराम के दोस्त को रात करीब 3 बजे फोन कर घटना की जानकारी दी।

भास्कर संवाददाता| खंडवा

ट्रेनमें मुंबई से खंडवा लौट रहे एक यात्री को अज्ञात बदमाश ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। यात्री को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार सुबह जनता एक्सप्रेस के जनरल कोच से सालियाखेड़ा के आत्माराम पिता मल्ला (25) को जंक्शन पर उतारा गया। प|ी दुजीबाई ने पुलिस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। दुजीबाई अपने पति के साथ प्रसव के लिए मुंबई से खंडवा रही थी।