पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निमाड़ी लिखने का लिया संकल्प

निमाड़ी लिखने का लिया संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निमाड़ी लिखने का लिया संकल्प

खंडवा।परदेशीपुरा में सेतु पहल वेलफेयर सोसायटी द्वारा निमाड़ी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में निमाड़ी के साथ हिंदी साहित्यकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। निमाड़ी रचनाओं से प्रभावित होकर हिंदी साहित्यकार संतोष चौरे, संतोष तिवारी, तस्लीम शब्बीर, जितेंद्र दीवान ने निमाड़ी में कविताएं लिखने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर सुरेंद्र पहारे ने काकी चल मेला ,रामलाल तंवर ने रण को भुक्यो, रण को तिस्यो और यशदीप चौरे ने हउं निमाड़ी को वंशज कविता सुनाई। साहित्यकारों ने निमाड़ी के भविष्य को लेकर भी चिंता जताई। बुरहानपुर से आए विशेष अतिथि शायर शाहिद अख्तर ने निमाड़ी दिवस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आमजन में इस बोली के प्रति जागरुकता लाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशचंद्र चौरे ने की। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष विनय शर्मा, गोविंद गीते, कमलेश अटूदे, नासिर हुसैन सहित अन्य श्रोता उपस्थित थे।