विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया
विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया
खंडवा. कर्मवीरविद्यापीठ में संचालित पाठ्यक्रम के पांचवे सेमेस्टर के विद्यार्थियों का एक दिनी शैक्षणिक भ्रमण इंदौर स्थित समाचार पत्र के ऑफिस में हुआ। यह उनके पाठ्यक्रम का एक हिस्सा है। विश्वविद्यालय द्वारा हर साल आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम से उन्हें समाचार पत्र एवं विज्ञापन एजेंसी की कार्यप्रणाली को समझने उसमेें काम करने का ज्ञान होता है। भ्रमण में सभी छात्र अतिथि व्याख्याता अभिषेक तिवारी, श्वेता चौधरी आदि मौजूद थे।