पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ सप्ताह में कचरा मुक्त शहर का प्लान

आठ सप्ताह में कचरा मुक्त शहर का प्लान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम के साथ हमारी भी जिम्मेदारी, चलो बनें सफाई दूत

पार्षद, जनप्रतिनिधि, व्यापारी आम लोगों के सहयोग से चलाया जाएगा अभियान

सिटीरिपोर्टर|खंडवा

निगमअब पूरी ताकत से साफ-सफाई करेगा। प्रत्येक वार्ड को रोज पूरे तामझाम से तब तक साफ किया जाएगा जब तक कि वह कचरा मुक्त हो जाए।

नगर निगम ने शहर में साफ-सफाई का नया प्लान तैयार कर लिया है। शहर के सभी 50 वार्ड में सफाई अभियान 8 चरण में होगा। शहर में निगम के छह जोन है। प्रत्येक चरण में सभी जोन के एक-एक वार्ड में साफ-सफाई की शुरुआत की जाएगी। सड़क, नाली और खाली प्लाटों की अच्छी तरह से सफाई की जाएगी। इसके लिए छह दिन की समय सीमा तय की है। अभियान 20 फरवरी से शुरू हो जाएगा। इसके पहले 16 फरवरी को दोपहर 2 बजे सभी पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक निगम सभागृह में होगी। इसमें निगम द्वारा बनाई कार्ययोजना की जानकारी देकर शहर को शतप्रतिशत स्वच्छ बनाने के लिए पार्षदों के सुझाव लिए जाएंगे। इन सुझावों को कार्ययोजना में शामिल कर अभियान शुरू किया जाएगा। बैठक में महापौर सुभाष कोठारी, विधायक देवेंद्र वर्मा, निगम अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के प्रभारी सदस्य वेदप्रकाश शर्मा, आयुक्त एसआर सोलंकी और स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत दुबे शामिल होंगे।

जनआंदोलन का रूप देने के िलए व्यापारियों की बैठक लेकर लगाया जाएगा पॉलीथिन पर प्रतिबंध

अभियान को जनआंदोलन का रुप देने के लिए विभिन्न चरणों में व्यापारी गण, चेंबर ऑफ कामर्स, होटल, पान दुकान, हाथ ठेला संघ, फुटकर व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाकर सफाई व्यवस्था में सहयोग का आह्वान किया जाएगा। शहरवासियों के प्राप्त सुझावों पर विचार करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

संस्था या संगठन का पत्र संपादक, दैनिक भास्कर, खंडवा को भी सीधे भेज सकते हैं।

एसएमएस कर हमें

बताएं 9827258685

वाट्सएप पर भी भेज सकते हैं सूचना- 9827258685

ईमेल पता - dinesh.bavniya@dbcorp.in

संस्था या संगठन का पत्र संपादक, दैनिक भास्कर, खंडवा को भी सीधे भेज सकते हैं।

{जिस वार्ड में सफाई की शुरुआत की जाएगी। वहां पूरी सफाई होने तक काम कराया जाएगा। इसके लिए 6 दिन समय सीमा तय की है।

{सभी नालियों का मलबा हटाया जाएगा। खाली प्लाटों की सफाई कर कचरा तत्काल हटाया जाएगा।

{सफाई के बाद कीटनाशक का छिड़काव किया जाएगा।

{सफाई के साथ ही साथ ही वार्ड के लोगों से संपर्क कर उनका सहयोग लिया जाएगा।

{हर मोहल्ले में आसपास के लोगों की समिति बनाई जाएगी। लोगों को इस बात के लिए जागरूक किया जाएगा कि तो वे इधर-उधर कचरा फेंकेंगे और ही किसी अन्य को फेंकने देंगे।

{जहां खुले प्लांट है उनके मालिकों की जानकारी एकत्र कर उन्हें सूचना देकर समझाइश दी जाएगी।

{अभियान प्रतिदिन सुबह 6 से 10 बजे तक तथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलाया जाएगा।

{अन्य वार्डों में नियमित सफाई के लिए कर्मचारी सुबह 6 से 10 बजे तक काम करेंगे।

{भविष्य में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का दायरा बढ़ाया जाएगा।

{खुले कचरा घर और बड़़े डस्टबिन हटाकर डस्टबिन विहीन वार्ड बनाए जाएंगे।

सभी के सहयोग से स्वच्छ बनाएंगे शहर

^चेंबरऑफ कामर्स, व्यापारी और सभी समाज के लोगों के सहयोग से शहर को स्वच्छ बनाएंगे। पहले चरण में अलग-अलग वर्गों के लोगों के साथ बैठक कर जोड़ा जाएगा। कार्ययोजना बना ली है। पार्षदों के सुझावों के बाद इस पर अमल शुरू कर देंगे। वेदप्रकाशशर्मा, प्रभारी सदस्य, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग

आज मुक्तिधाम में दवा व्यापारी करेंगे सफाई

राजाहरीशचंद्र मुक्तिधाम में गुरुवार सुबह दवा व्यापारी श्रमदान करेंगे। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोवर्धनदास गोलानी ने बताया कार्यक्रम सुबह 8 बजे से एक डेढ़ घंटे तक चलाया जाएगा। दोपहर 12 बजे बुधवारा बाजार में मंसूरी समाज के युवा लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरुक किया जाएगा।