पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला न्यायाधीश जैन का हार्टअटैक से निधन

जिला न्यायाधीश जैन का हार्टअटैक से निधन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलान्यायाधीश अभिनंदनकुमार जैन का हार्टअटैक से आकस्मिक निधन हो गया। सिविल लाइंस स्थित शासकीय आवास में बुधवार सुबह श्री जैन अपने कमरे में मृत मिले। सुबह यहां पहुंचे नौकर ने कमरे के दरवाजे पर जब दस्तक दी तो अंदर कोई हलचल नहीं हुई। उसने कुछ देर बाद दोबारा आवाज दी लेकिन उत्तर मिलने पर जज गंगाचरण दुबे को सूचना दी। डीजे के आवास पर पहुंचे श्री दुबे की उपस्थित में नौकर ने धक्का देकर दरवाजा खोला ताे डीजे श्री जैन बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई। गुरुवार सुबह 9 बजे शासकीय आवास से शवयात्रा राजा हरिशचंद्र मुक्तिधाम के लिए जाएगी। श्री जैन मंगलवार सुबह 9 बजे गैस की समस्या होने पर जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां ईसीजी, सोनोग्राफी और ब्लड रिपोर्ट सामान्य पाई थी। सीएस डॉ. ओपी जुगतावत ने बताया जांच रिपोर्ट सामान्य थी। डीजे श्री जैन की प|ी अर्चना जैन पारिवारिक काम से सतना गई थीं। वे बुधवार शाम खंडवा पहुंची। जिला अधिवक्ता संघ के देवेंद्रसिंह यादव ने बताया बुधवार को वकीलों ने डीजे के निधन के कारण काम बंद रखा।

पौने 2 साल से थे पदस्थ

श्रीजैन बैतूल से खंडवा 8 अप्रैल 13 को स्थानांतरित होकर आए थे। टीकमगढ़ निवासी श्री जैन का जन्म 11 अगस्त 1956 को हुआ था। वे 15 अगस्त 1983 को न्यायिक सेवा में आए थे। फरवरी 2016 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।