पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर में इलाज करा रहे खंडवा के स्वाइन फ्लू मरीज की मौत

इंदौर में इलाज करा रहे खंडवा के स्वाइन फ्लू मरीज की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौरमें इलाज करा रहे खंडवा के स्वाइन फ्लू मरीज की मंगलवार रात मौत हो गई। इसे जिला अस्पताल से इंदौर रैफर किया था। मरीज के स्वाब सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को आई। रिपोर्ट में मरीज के स्वाइन फ्लू पॉजीटिव की पुष्टि हुई। बुधवार को मृतक के दो परिजन का स्वाब सैंपल डॉक्टरों ने लिया। जिला एपेडेमियोलॉजिस्ट योगेश शर्मा ने बताया तीनों सैंपल बुधवार रात जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजे। अब तक जिले में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव तीन मरीजों की पुष्टि हुई हैं। इसमें से दो का इलाज चल रहा है। जिलो में 2011 में 4 और 2013 में एक मरीज की मौत हुई थी।