पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ये आंधी का कहर या निर्माण में अफसरों का गोलमाल

ये आंधी का कहर या निर्माण में अफसरों का गोलमाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा|हरसूद रोडपर रूंधी में 50 लाख की लागत से बनकर तैयार सहकारी सोसायटी का गोडाउन तिनकों की तरह बिखर गया। मंगलवार रात चली तेज हवा से लोहे के एंगल उखड़ गए। टीन शेड तो उड़कर 100 मीटर तक जा िगरे आश्चर्य की बात यह है जिलेभर में तेज हवा और बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है, कहीं भी दूसरी जगह मकानों की टीन नहीं उड़े। अब इसे आंधी का कहर माना जाए या फिर अफसरों की धांधली। गोडाउन राज्य सहकारी आवास संघ ने बनाया। फिलहाल यह सहकारी सोसायटी को हस्तांतरित नहीं हुआ है। अगस्त 2014 में तत्कालीन कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान इसे गुणवत्ताहीन बताया था।