पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेड़ पर फांसी लगाकर झूला युवक कुश्ती का राज्य स्तरीय खिलाड़ी था

पेड़ पर फांसी लगाकर झूला युवक कुश्ती का राज्य स्तरीय खिलाड़ी था

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक महाराणा प्रताप व्यायामशाला में करता था कुश्ती का अभ्यास

सिटीरिपोर्टर|खंडवा

गांधीनगरके युवक ने मैदान में पेड़ पर फांसी लगा ली। पेड़ से लटकते हुए युवक की पहचान वहां से गुजर रहे लोगों ने देवा पिता कालूराम खिराला (22) के रूप में की। लोगों ने युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना परिजन को दी।

मौके पर पहुंचे परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल भागे। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा। युवक की मौत से अस्पताल में गांधीनगर के लोगों की भीड़ लग गई। अस्पताल में पहुंचे मोघट टीआई रविंद्र यादव ने लोगों को मेल मेडिकल वार्ड से बाहर किया। पुलिस युवक के आत्महत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं। महाराणा प्रताप व्यायामशाला में अभ्यास करने वाले देवा खिराला ने स्टेट लेवल पर कुश्ती स्पर्धाओं में भाग लिया था। देवा के साथ कुश्ती का अभ्यास करने वाले विनय यादव, कुणाल वर्मा, प्रवीण थीटे, गोलू ठाकुर ने बताया वह सभी से अच्छा व्यवहार करता था। व्यायामशाला में बुधवार शाम जब वह नहीं आया तो हमने फोन लगाया लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। देवा पांच भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसने फांसी क्यों लगाई किसी को समझ में नहीं रहा है।

देवा खराले