पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेलेंटाइन डे के लिए नासिक, पूना और बैंगलुरु से आएगा डच रोज़

वेलेंटाइन डे के लिए नासिक, पूना और बैंगलुरु से आएगा डच रोज़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलेंटाइन-डेपर प्यार का इजहार इस बार महंगा होगा। गुलाब से लेकर गिफ्ट आइटम, प्रपोज़ कार्ड सब महंगे होंगे। इस दिन बाजार में 10 हजार डच रोज़ नासिक, पूना बैंगलुरु से बुलाए गए हैं। प्रपोज़ डे को अभी चार दिन शेष हैं लेकिन फूल बाजार में तैयारियां शुरू हो गई है।

वेलेंटाइन-डे को लेकर फूल बाजार गिफ्ट की दुकानों में रौनक दिखाई दे रही है। युवक युवतियां यहां से खरीदी भी करने लगे हैं। खासकर गिफ्ट की दुकानों में युवाओं की अधिक भीड़ देखी जा रही है। लव थर्मामीटर, बड़े गिफ्ट कार्ड, टेडी वियर जैसे नए आइटम युवाओं को लुभा रहे हैं। दो से चार हजार तक कीमत के ग्रीटिंग कार्ड में बाजार में गए हैं। फूल बाजार भी फूलों से सजने लगा है। दुकानदार राजू फूलमाली ने बताया 13 से 15 फरवरी तक एक डच रोज़ 30 से 40 रुपए तक बिकेगा। 200 रुपए में मिलने वाला 20 फूलों का बंडल दुकानदारों को ही 350 रुपए में मिल रहा है। ऐसे में रेेड रोज, फूलों का डेकोरेट पंच बुके भी महंगे दामों पर बेचे जाएंगे। गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष फूलों के दाम दोगुने होने से यह स्थिति बनेगी।

वेलेंटाइन-डे की तैयारी के लिए गुलदस्ते तैयार करता दुकानदार।